उभरती प्रतिभा
प्रति माह
आपकी प्रतिभा, आपकी मेहनत आपके सपनों को मिले नई उड़ान!
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से USF Sports Scholarship Programme 2027 की शुरुआत की जा रही है, यह छात्रवृत्ति उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की एक पहल है, जिनमें खेल के प्रति जुनून, प्रतिभा और आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयाँ उनकी राह में बाधा बनती है।
प्रति माह
प्रति माह
प्रति माह
उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार करें। आवेदन करने से छात्रवृत्ति मिलना निश्चित नहीं है।
अभी ऑनलाइन: अपनी जानकारी, संपर्क नंबर और खेल भागीदारी / उपलब्धियों के प्रमाणपत्र की साफ़ फोटो या पीडीएफ़। अधिकतम 10 फ़ाइलें, हर फ़ाइल 5 एमबी तक।
चयन ट्रायल के समय: आधार / सरकारी पहचान पत्र, परिवार की कुल आय का प्रमाणपत्र, गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), ग्राम प्रधान / सक्षम अधिकारी से आय प्रमाणपत्र और खेल भागीदारी तथा उपलब्धियों के प्रमाणपत्र साथ लाएँ।
इस फॉर्म में आधार या बैंक खाते की जानकारी अपलोड न करें। आवेदन की जानकारी फाउंडेशन की चयन प्रक्रिया के लिए भेजी जाएगी।
सभी जानकारी हिंदी या अपनी सुविधानुसार भर सकते हैं। माता-पिता / अभिभावक की मदद से फॉर्म पूरा करें।
ट्रायल दिसंबर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को सही तारीख और स्थान की जानकारी पहले ही दे दी जाएगी।
ट्रायल USF स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप सिलेक्शन कमेटी आयोजित करेगी। यही कमेटी सभी प्रतिभागियों को परखेगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी।
9 वर्ष से 25 वर्ष तक के बच्चे और युवा खिलाड़ी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हमारा आधिकारिक कार्यालय फरीदाबाद में स्थित है।
आप उत्तराखंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस कार्यक्रम की सच्चाई जांच सकते हैं। आप हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया पेज भी देख सकते हैं। सभी सही जानकारी और अपडेट इन्हीं प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
पहले चरण में लगभग 15 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप जनवरी 2027 से मिलना शुरू हो जाएगी।
स्कॉलरशिप 1 वर्ष के लिए मान्य है। यह जनवरी 2027 से शुरू होकर दिसंबर 2027 तक चलेगी।
खेल श्रेणियों और पात्र खेलों की सूची उन उम्मीदवारों को सीधे बताई जाएगी जिन्हें ट्रायल के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
यह स्कॉलरशिप कार्यक्रम सरकार द्वारा नहीं चलाया जाता। इसे उत्तराखंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन चलाता है, जो एक पंजीकृत NGO है और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।
छात्रवृत्ति कार्यक्रम निदेशक
केवल व्हाट्सऐप
छात्रवृत्ति कार्यक्रम समन्वयक
Uttarakhand Sports Foundation USC Public Charitable Trust-Registered
Founded in 2025, the USC Public Charitable Trust is a registered organization with a clear mission to unite the people of Uttarakhand living in Delhi-NCR through the powerful mediums of sports and cultural events.
Registration & Tax Details
NGO Registration No.: 2025/10/IV/452
Darpan ID: DL/2025/0740993
12A: AABTU5076FE20251
80G: AABTU5076FF20261
© 2026 All Rights Reserved, USC Public Charitable Trust(Regd) | Sitemap | Website Sponsored by Phpyouth Software Solutions Pvt. Ltd.