Sports Scholarship Program for Uttarakhandi Athletes
उत्तराखंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन Sports Scholarship योजना
उत्तराखंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन (USF) द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए Sports Scholarship Program प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को पहचानना, प्रोत्साहित करना और सहयोग प्रदान करना है जो खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।
हमारा मानना है कि आर्थिक सहायता और सही मार्गदर्शन कई खिलाड़ियों के खेल सफर को नई दिशा दे सकता है। इसी उद्देश्य से USF जल्द ही Sports Scholarship के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा।
Sports Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया
जून माह के मध्य से Sports Scholarship Application Process प्रारंभ की जाएगी। पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।
सभी खिलाड़ियों एवं धावकों से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो सकती है:
- Participation Certificates
- Achievement Certificates
- Medal Records एवं Ranking Details
- राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से संबंधित प्रमाण पत्र
- कोच या खेल संस्था द्वारा जारी अनुशंसा पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- अन्य खेल उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज़
Sports Scholarship चयन प्रक्रिया
प्राप्त सभी आवेदनों का मूल्यांकन USF Athlete Scholarship Committee द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
चयन के दौरान निम्नलिखित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:
- खेल उपलब्धियां
- प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन
- भविष्य की संभावनाएं
- अनुशासन एवं समर्पण
- खेलों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता
USF Sports Scholarship का उद्देश्य
उत्तराखंड में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। USF का यह USF Sports Scholarship ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना भी है ताकि वे अपने खेल करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
अपनी उपलब्धियों के दस्तावेज़ तैयार रखें और आगामी USF Sports Scholarship आवेदन प्रक्रिया के लिए तैयार रहिए।