खेलों की नई शुरुआत – कोट ब्लॉक पौड़ी में उत्तराखंड स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन का पहला स्पोर्ट्स इवेंट

The first sports event of the Uttarakhand Sports Foundation was held in Kot Block, Pauri.

कोट ब्लॉक विकास क्रीड़ा समिति के साथ साझेदारी में आयोजित फुटबॉल और वॉलीबॉल वार्षिक टूर्नामेंट की उद्घाटन समारोह में हम सक्रिय रूप से शामिल रहे और आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

हमारे फ़ाउंडेशन के संस्थापक सदस्य आदरणीय श्री Manoj Dobhal जी, श्री Vikas Pundora जी, श्री भरत भूषण नौटियाल जी, श्री Brij Mohan Naudiyal जी और श्री Umesh Chandra Bhatt जी ने 7 दिसंबर 2025 को उद्घाटन समारोह में उपस्थिति दर्ज की और वहाँ पहुँचकर आयोजन में अपना पूरा सहयोग दिया।

The first sports event of the Uttarakhand Sports Foundation was held in Kot Block, Pauri-2
फ़ाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य श्री भरत भूषण नौटियाल जी टूर्नामेंट के समापन तक, यानी 13 दिसंबर तक, कोट ब्लॉक में रहकर कोट ब्लॉक क्रीड़ा समिति का सहयोग करेंगे।
The first sports event of the Uttarakhand Sports Foundation was held in Kot Block, Pauri-3
हमारी फ़ाउंडेशन ने Junior Boys Football Finalist, Girls Football Finalist, Boys Volleyball Finalist प्रतियोगिताओं के फ़ाइनलिस्ट और रनर-अप की ट्रॉफ़ियों के साथ-साथ विजेता राशि भी स्पॉन्सर की है। सहयोग की संभावनाओं के साथ-साथ इस वार्षिक खेल उत्सव को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से कैसे प्रचारित किया जाए और इसे केवल कोट ब्लॉक ही नहीं बल्कि पूरे पौड़ी क्षेत्र तक कैसे पहुँचाया जाए, इस पर भी गहराई से विचार-विमर्श हुआ।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति से सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ा और यह फ़ाउंडेशन का उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाला पहला कार्यक्रम रहा।
वहाँ हमारे फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री यदवेंद्र चौहान जी की फ़ुटबॉल अकादमी में जाकर उनसे मुलाकात की और विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हमारे फ़ाउंडेशन की तरफ़ से यह भी विचार-विमर्श हुआ कि उनके साथ मिलकर पौड़ी जिले में बच्चों और अभिभावकों के बीच फ़ुटबॉल के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ाई जा सकती है और आर्थिक रूप से उनकी अकादमी की मदद कैसे की जा सकती है। चौहान जी पिछले 9 वर्षों से पौड़ी के सफदरखाल क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद फ़ुटबॉल अकादमी चला रहे हैं, जो ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देती है।
The first sports event of the Uttarakhand Sports Foundation was held in Kot Block, Pauri-5
अंत में आप सभी सदस्यों का हृदय से धन्यवाद। आप लोगों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया। किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए 2–4 लोग पहल करते हैं, लेकिन कार्य सफल तभी होता है जब सभी लोग एक सोच के साथ उस कार्य को करने के लिए आगे बढ़ते हैं।
एक शुरुआत हमने कर दी है और मैं आशा करता हूँ कि इस कारवाँ को हम सब इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे।

जय बद्री विशाल 🙏
जय उत्तराखंड
जय भारत

Share:

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest